दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से कुछ दिनों पहले इस्तीफा देने वाले आशु फाके के बारे में खबर आ रही है कि वे अपनी नई पारी हिंदुस्तान टाइम्स के साथ शुरू कर रहे हैं. एचटी में उन्हें वीपी बनाया गया है. आशु भास्कर में सीओओ के पद पर कार्यरत थे. वे लंबे समय से भास्कर से जुड़े हुए थे. आशु भास्कर से पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक भास्कर डॉट कॉम से खबर है कि शाहनवाज हुसैन ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी आईबीएन डॉट कॉम से शुरू करने जा रहे हैं. शहनवाज को यहां भी डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि भास्कर डॉट कॉम से पिछले छह महीने में आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस्तीफा देकर जा चुके हैं.





