Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

…जब जीत के नशे में पीसी बन गए टीवी रिपोर्टर

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय ने वित्तमंत्री पी चिदंबरम को बुधवार को ‘टीवी रिपोर्टर’ बना दिया। चिदंबरम ने एक टीवी रिपोर्टर से माइक लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के सामने लगा दिया। सिंह उस समय संसद भवन से बाहर निकल रहे थे।

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय ने वित्तमंत्री पी चिदंबरम को बुधवार को ‘टीवी रिपोर्टर’ बना दिया। चिदंबरम ने एक टीवी रिपोर्टर से माइक लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के सामने लगा दिया। सिंह उस समय संसद भवन से बाहर निकल रहे थे।

वित्तमंत्री ने सिंह ने पूछा, ‘‘क्या आप विजय का श्रेय कांग्रेस को नहीं देते?’’ दरअसल चिदंबरम से कर्नाटक के बारे में संवाददाता सवाल पूछ रहे थे। जब वित्तमंत्री ने जसवंत सिंह को बाहर निकलते देखा तो उन्होंने एक टीवी रिपोर्टर का माइक लेकर सिंह से सवाल पूछ लिया। मई 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले राजग सरकार में सिंह ही वित्तमंत्री थे।

रिपोर्टर को माइक वापस करते हुए चिदंबरम ने सिंह के बारे में कहा, ‘वह सज्जन व्यक्ति हैं।’ यह पूछने पर कि क्या कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे संप्रग सरकार के लिए व्यापक संदेश हैं क्योंकि कर्नाटक की जनता ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया, चिदंबरम ने कहा, ‘यह सभी राजनीतिक दलों के लिए संदेश है। जनता बहुत नजदीकी से देखती है। जो भी सरकार बनाता है, उसे काम करके दिखाना चाहिए।’

चिदंबरम के साथ खड़े जसवंत सिंह ने कहा कि जनता शासन के लिए मतदान करती है और अगर आप शासन बंद करते हो तो जनता आपको वोट के जरिये बाहर कर देती है। (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...