लंबे समय तक टीवी100 और देशबंधु अखबार के साथ कार्यरत अवनीत कुमार का चयन बैंक ऑफ इंडिया में हो गया है. वे अब पत्रकार से बैंककर्मी बन गए हैं. लंबे समय तक देशबंधु में उप संपादक रहे अवनीत ने पत्रकारिता को पूरी तरह से बाय कर दिया है.
टीवी100 से खबर है कि यहां की बिगड़ती स्थितियों के चलते तीन वीडियो एडिटरों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में साहिल, जितीन कुमार और दिनेश शामिल हैं. इन तीनों के इस्तीफा देने से टीवी100 में हड़कम्प मच गया है क्योंकि यहां वीटी एडिटरों की कमी हो गई है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है.





