Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आरके मिश्रा को फिर से सीबीआई में लाया जाए : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार और सीबीआई को आदेश दिया कि वे कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में जांच अधिकारी रहे आईपीएस अधिकारी रविकांत मिश्रा को फिर से सीबीआई में लाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। ओडिशा कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी मिश्रा उन चार उप-महानिरीक्षकों (डीआईजी) में थे जो कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितता के मामलों की जांच कर रहे थे। सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर तीन साल बिताने के बाद मिश्रा को खुफिया ब्यूरो (आईबी) में भेज दिया गया था।

न्यायमूर्ति आरएम लोढा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मिश्रा सहित जिन 33 अधिकारियों के नाम उच्चतम न्यायालय में सौंपे गए हैं उन्हें शीर्ष न्यायालय की पूर्वानुमति के बगैर नहीं बदला जाए। खंडपीठ ने कहा, केंद्र सरकार और सीबीआई, प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारी रविकांत मिश्रा को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले की जांच के लिए फिर से सीबीआई में लाने के लिए तत्काल कदम उठाए।

अपने आदेश में न्यायालय ने कहा, सीबीआई के निदेशक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रविकांत मिश्रा सहित जिन 33 अधिकारियों के नाम उच्चतम न्यायालय को दिए गए हैं उन्हें इस न्यायालय की पूर्वानुमति के बगैर नहीं बदला जाए। (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...