एसबी समूह का अखबार नेशनल दुनिया मेरठ से लांच कर दिया गया. अखबार से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि लगभग चालीस हजार कॉपियों के साथ अखबार की लांचिंग की गई है. अखबार को मार्केट में ठीक ठाक रिस्पांस मिला है. आज सुबह ही मेरठ के मार्केट में अखबार लांच हो गया. हालांकि लांचिंग का आधिकारिक कार्यक्रम अपराह्न में तय किया गया है. दोपहर में धूमधाम से अखबार की लांचिंग की जाएगी.
मेरठ मार्केट में अखबार को अमर उजाला, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और जनवाणी जैसे अखबारों से टक्कर लेनी पड़ेगी. अखबार की कीमत ढाई रुपये रखी गई है. हालांकि पाठकों की जो शुरुआती प्रतिक्रिया मिली है, उसमें अखबार का ले आउट तो ठीक ठाक है, लेकिन कंटेंट में काफी गलतियां देखने को मिली हैं. हालांकि माना जा सकता है कि जल्दबाजी में ऐसी गलतियां हुई होंगी, लेकिन लोग चर्चा करने लगे हैं कि शुरुआत ऐसी है तो अंजाम का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा.






