अठारहवें सप्ताह की टीआरपी में उथल-पुथल देखने को मिला है. इस सप्ताह आज तक को बड़ा झटका लगा है. इंडिया टीवी ने आजतक को पछाड़ कर पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. पिछले सप्ताह डीडी से पिछड़ने वाले एनडीटीवी और आईबीएन ने वापसी करते हुए डीडी को पछाड़ दिया है. अन्य चैनलों की स्थिति में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. इंडिया न्यूज अपनी जगह पर कायम है. लंबे समय बाद आजतक दूसरे नम्बर पर पहुंचा है. तीसरे नंबर पर मौजूद एबीपी न्यूज भी आजतक के बहुत करीब पहुंच गया है.
25प्लस एबीसी में भी इंडिया टीवी नम्बर एक पर पहुंच गया है. इस सेगमेंट में इंडिया न्यूज को फायदा हुआ है. हालांकि इससे उनके रैंकिंग में कोई परिवर्तन नहीं आया है. अब देखना है कि इंडिया टीवी खुद को नम्बर एक पर कायम रखता है या फिर आजतक उसे पछाड़ता कर नम्बर एक पर पहुंच जाता है. इस बार जिस तरह की रेटिंग आई है उससे लगता है कि अगले सप्ताह कुछ और उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. नीचे अठारहवें सप्ताह की टीआरपी….
WK 18 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
India TV 17.9 up 1.1
Aaj Tak 17.2 dn 1.0
ABP News 15.9 up 1.4
ZN 10.3 up 0.4
News 24 8.3 dn 0.1
NDTV 6.7 up 1.4
IBN 6.3 up 0.7
DD 5.1 dn 2.0
India news 4.5 dn 0.1
Tez 3.8 dn 1.5
Samay 2.0 up 0.2
Live India 2.0 dn 0.5
Tg CS M 25+ABC
India TV 17.9 dn 0.4
Aaj Tak 17.2 dn 1.3
ABP News 14.8 up 1.5
ZN 10.4 same
NDTV 7.3 up 1.4
News24 7.2 dn 0.4
DD 7.0 dn 0.5
IBN 6.6 up 0.8
India news 5.0 up 0.2
Tez 3.8 dn 0.6
Samay 1.5 same
Live India 1.3 dn 0.7






