समाचार प्लस चैनल में प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत अजीत त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी की शुरुआत श्री न्यूज चैनल के साथ करने जा रहे हैं. वे नए चैनल में आउटपुट पर जिम्मेदारी निभाएंगे. अजीत त्रिपाठी ने समाचार प्लस से इस्तीफा के बारे में फेसबुक के अपने वॉल पर जो लिखा है, वह इस प्रकार है-
''शुक्रिया समाचार प्लस, उन 375 दिनों के लिए जो यहां मैंने बिताए… काल के कलंदर ने आपके साथ इतना ही वक्त लिखा था,उम्मीद से तरबतर पलकों से बोझिल आंखों ने कब एक साल का सवेरा देख लिया, पता ही नहीं चला…समाचार प्लस से जो सीखा वो ताउम्र काम आएगा…कुछ बेहतरीन से दोस्त दिये हैं इस चैनल ने..तमाम शुक्रिया… विदा समाचार प्लस… ''





