आपातकालीन सूचना… उप्र राज्य मुख्यालय मान्यताप्राप्त संवाददाता अधिकार सामिति… आज दिनांक 09/05/2013 को मीडिया सेन्टर में उप्र राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता अधिकार समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि कुछ लोग पत्रकारिता के मूल्य और धर्म से हटकर सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत को कलंकित करके सौदेबाजी कर रहे हैं। आज की बैठक उपरोक्त मानसिकता के दागी पत्रकारों का बहिष्कार करती है और उनके कुकृत्य व आचरणहीनता पर गहरा खेद व्यक्त करती है। ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो, इस वास्ते एक संयोजन समिति का गठन करती है।
संयोजन समिति का दायित्व है कि वे सरकार और शासन के बीच सकारात्मक समन्वय बनाकर सरकार की जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाओं को समाचार पत्रों के द्वारा प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। सरकार के तथाकथित लोगों की तथाकथित पत्रकारों ने चिरौरी करके जो सैमसंग का टेबलेट हासिल किया है, उससे राज्य मुख्यालय के सभी पत्रकारों को इस आचरण के खिलाफ गहरा दुख ही नही हुआ है बल्कि छवि भी धूमिल हुई है। सभी पत्रकार इस अमर्यादित घटनाक्रम का प्रबल विरोध करते हैं और उसके लिए चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े उसके लिए तैयार हैं। लेकिन सम्मान को गवांकर भीख के रूप में किसी भी तरह के पारितोषिक की आवश्यकता नही है। आज की यह बैठक आगामी 17 तारीख को सम्पूर्ण सदन (उ0प्र0 राज्यमुख्यालय मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति) के समस्त सदस्यों को आमंत्रित करती है कि इस पूरे आचरण के विरूद्ध आवश्यक निर्णय लिये जाने हेतु मीडिया सेन्टर पर एकत्र हों।
अनिल त्रिपाठी
संयोजक
संयोजन समिति
उ0प्र0 राज्य मुख्यालय
मान्यताप्राप्त संवाददाता
अधिकार समिति






