Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बर्क साब को तो बाकी सभी सांसदों की तरह खड़े रहना था… सुनने से क्या होता है

Sanjaya Kumar Singh : बसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की धुन बजने के दौरान सदन से बाहर जाते देखे गए। मामला तूल पकड़ने के बाद बर्क ने तर्क दिया कि 'वंदे मातरम्' इस्लाम के खिलाफ है, इसलिए वह लोकसभा छोड़कर चले गए थे। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारे धर्म के खिलाफ है, इसलिए अगर भविष्य में भी ऐसी स्थिति आई तो मैं वही करूंगा, जो आज किया है।

Sanjaya Kumar Singh : बसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की धुन बजने के दौरान सदन से बाहर जाते देखे गए। मामला तूल पकड़ने के बाद बर्क ने तर्क दिया कि 'वंदे मातरम्' इस्लाम के खिलाफ है, इसलिए वह लोकसभा छोड़कर चले गए थे। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारे धर्म के खिलाफ है, इसलिए अगर भविष्य में भी ऐसी स्थिति आई तो मैं वही करूंगा, जो आज किया है।

वंदेमातरम की धुन बजने के दौरान बाहर चले जाना संसद और सांसदों का भी अपमान है। सामान्य शिष्टाचार के भी खिलाफ है। इस मामले में संसद की अवमानना की कार्रवाई की जानी चाहिए और अगर यह नहीं होता है तो यही सुनिश्चित कर दिया जाए कि आगे संसद में वंदे मातरम की धुन नहीं बजेगी। कम से कम गीत का तो अपमान नहीं होगा। पर मेरे ख्याल से यह भी नहीं होगा।

जहां तक वंदे मातरम नहीं गाने का सवाल है तो गाने के लिए कह कौन रहा था। बर्क साब को तो बाकी सभी सांसदों की तरह खड़े रहना था। सुनने से क्या होता है। पर उन्हें इससे भी परहेज है। वैसे भी, अल्ला मियां ने आंखें बंद करने का प्रावधान तो किया है, कान बंद करने का कोई प्रावधान नहीं है। कान इच्छानुसार नहीं बंद किए जा सकते है। इसीलिए गालियां सुननी पड़ती है पर आप गंदी चीजें न देखना चाहें तो आंखें बंद कर सकते हैं। ऐसे में बर्क साब ने जो किया वह तो गलत है ही बाद में उसे सही ठहराने की कोशिश और गलत है। पर हमारी वोट बटोरू राजनीतिक व्यवस्था जो न कराए। हिन्दुओं के वोट उन्हें चाहिए नहीं, मुसलमान इसीलिए उन्हें वोट देंगे।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...