: दैनिक भास्कर से जुड़े आशीष : अमर उजाला से खबर है कि गौरव शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. गौरव अमर उजाला के डिजिटल डिपार्टमेंट को हेड कर रहे थे. वे अपनी नई पारी आईटी कंपनी एमएनसी के साथ कंट्री मैनेजर के रूप में शुरू कर चुके हैं. वे अमर उजाला से पिछले तीन सालों से जुड़े हुए थे. उनके आने के बाद अमर उजाला का डिजिटल (ऑन लाइन) डिपार्टमेंट में काफी सुधार हुआ था. वे अतुल माहेश्वरी को रिपोर्ट करते थे. उनके निधन के बाद राजुल माहेश्वरी तथा फिलहाल वे तन्मय माहेश्वरी को रिपोर्ट कर रहे थे.
सीएनईबी से खबर है कि अमित त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) के पद पर थे. अमित ने अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. उन्हें जनरल मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) बनाया गया है. अमित सीएनईबी से पहले वीओआई के साथ जुड़े हुए थे. वे रेडियो धमाल को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जनसंदेश टाइम्स, कानपुर से खबर है कि आंतरिक राजनीति से परेशान आशीष पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. खबर है कि आशीष अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के साथ शुरू करने जा रहे हैं. आशीष इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






