कुछ दिन पहले हिंदुस्तान ज्वाइन करने वाले आशु फाके को एचएमवीएल में हिंदुस्तान टाइम्स तथा मिंट का सर्कुलेशन हेड बनाया गया है. सूत्रों का कहना है कि आशु फाके के लिए इस नए पद का सृजन किया गया है. उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले तक आशु दैनिक भास्कर समूह के साथ सीओओ के रूप में जुड़े हुए थे तथा पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
वे दैनिक भास्कर ब्रांड के सेल्स और सर्कुलेशन दोनों की जिम्मेदारी देख रहे थे. पिछले 20 सालों से सेल्स एवं मार्केटिंग में सक्रिय आशु फाके सुभिक्षा के अलावा एफएमसीदी कंपनी कॉन आगरा फूड्स, नेस्ले, विम्को समेत कई कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





