वीडी वाधवा ने सिटी केबल नेटवर्क ज्वाइन किया है. उन्हें कंपनी में सीईओ बनाया गया है. पिछले 15 सालों से टाइमेक्स वॉच कंपनी में कार्यरत वाधवा अब सिटी केबल के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे. सिटी केबल जी समूह के एस्सेल ग्रुप की कंपनी है. वाधवा कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को रिपोर्ट करेंगे. वीडी वाधवा 1988 से मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वाधवा टाइमेक्स कंपनी में मैनेजिंग डाइरेक्टर और सीईओ के पद पर कार्यरत थे.





