टाइम्स ऑफ इंडिया ने रोहित गोपाकुमार को अपने वेंचर मीडियानेट का सीईओ नियुक्त किया है. गोपाकुमार साउथ एशिया में कंपनी के एड रिवेन्यू की जिम्मेदारी देखेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के साथ यह उनकी दूसरी पारी है. गोपाकुमार बीबीसी से टाइम्स ऑफ इंडिया पहुंचे हैं. वे बीबीसी एडवरटाइजिंग में साउथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट थे.
उनके ऊपर बीबीसी टीवी के ऑन लाइन प्रोडक्टस के सेल्स एवं रिवेन्यू की जिम्मेदारी थी. वे पिछले 17 सालों से ज्यादा समय से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. इसके पहले वे स्टार टीवी, टाइम्स ऑफ इंडिया, एनडीटीवी एंव ऐडम वेंचर्स जैसी संस्थाओं के साथ भी काम कर चुके हैं.





