आई नेक्स्ट, गोरखपुर से खबर है कि मयंक अंशु श्रीवास्तव को प्रमोट करके सीनियर रिपोर्टर बना दिया गया है. मयंक आई नेक्स्ट के साथ शुरुआती दौर से ही जुड़े हुए थे. तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वे आई नेक्स्ट के साथ जुड़े रहे. माना जा रहा है कि प्रबंधन ने उन्हें उनकी वफादारी का इनाम दिया है. मयंक आई नेक्स्ट से पहले अमर उजाला के साथ भी लंबे समय तक काम कर चुके हैं. इनकी गिनती गोरखपुर के अच्छे क्राइम रिपोर्टरों में की जाती है.





