Sanjay Sharma : सहारा पर जब मुसीबत आती है तब तब मीडिया हॉउसों की लॉटरी निकल आती है ..उधर सुप्रीम कोर्ट का डंडा चला इधर सहारा का नाटक शुरू ..सहारा ने दावा किया कि 70 लाख लोगों ने उसके कहने पर एक साथ राष्ट्र गान गाया ..अच्छी बात है, पर खेल अगले दिन ही समझ आ गया ..देश के सभी बड़े अखबारों में एक नहीं बल्कि दो पेज के विज्ञापन दिए गए, जिसमें राष्ट्रगान की तस्वीरे छपवाई गई ..एक तीर से दो शिकार.
मीडिया हॉउस का मुंह बंद जिससे वो यह ना छापे कि सहारा की दुकान अब किसी भी दिन बंद होने वाली है और अदालत भी देख ले कि सहारा 70 लाख लोगों को इकठ्ठा कर सकता है ..पर अब यह नाटक चलने वाला नहीं है.
वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा के एफबी वॉल से साभार.





