दैनिक जागरण, बरेली से जो शुरुआती सूचना आ रही है उसके अनुसार इस यूनिट से जुड़े पांच लोगों को प्रमोट किया गया है. हालांकि प्रमोशन कुछ और लोगों के हुए हैं लेकिन उनके नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है. खबर है कि बरेली में तैनात सीनियर सब एडिटर अभिषेक पांडेय तथा अंकित कुमार को प्रमोट करके चीफ सब एडिटर बना दिया गया है. वहीं शाहजहांपुर में जूनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत नरेंद्र यादव, राकेश श्रीवास्तव तथा कृष्ण मोहन शुक्ला को प्रमोट करके सब एडिटर बनाया गया है.
प्रबधंन ने बरेली यूनिट तथा इससे जुड़े जिलों के कर्मचारियों को इंक्रीमेंट भी दिया है, लेकिन इससे खुश होने की बजाय कर्मचारी दुखी ज्यादा हैं. बताया जा रहा है कि इस यूनिट में 400 रुपये से लेकर दो हजार तक इंक्रीमेंट किया गया है. इस बार चीफ सब से ऊपर का इंक्रीमेंट नोएडा से किया गया है. इंक्रीमेंट पाने के बाद कर्मचारी दुखी हैं. कुछ लोग अब लेटर मिलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो अपनी दुकान किसी और मीडिया हाउस में सजा सकें.





