दैनिक भास्कर रायपुर से प्रिंट मीडिया की शुरुआत करने वाले प्रणय राज सिंह राणा ने पत्रिका रायपुर ज्वाइन कर लिया है..खबर है कि रायपुर से ट्रान्सफर के बाद से प्रणय राजधानी लौटने के लिए हाथ-पैर मार रहे थे….कई कोशिशों के बाद भी भास्कर में बात नहीं बनी तो वे काम की तलाश में दिल्ली भी पहुच गए थे लेकिन यहाँ भी दाल नहीं गली…
पत्रिका रायपुर में मौका मिलते ही प्रणय राजधानी पहुच गए हैं…यहाँ भी उन्हें भास्कर की ही तरह अपराध के खबरों की रिपोर्टिंग सौंपी गई है…पत्रिका ज्वाइन करने से पहले प्रणय दैनिक भास्कर अम्बिकापुर में अपनी सेवाएँ दे रहे थे…
मीडिया से जुड़ी अंदरुनी खबरें आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





