इंडिया टीवी की रीढ़ कहे जाने वाले रिसर्च डिपार्टमेन्ट के प्रमुख डॉ. संदीप कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल जुलाई में रिसर्च हेड नीरज दीवान के जाने के बाद डॉ. संदीप पर डिपार्टमेन्ट की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। नीरज दीवान और डॉ. संदीप की रिसर्च का लोहा इलेक्ट्रोनिक मीडिया में माना जाता रहा है। दोनों ने प्रिंट मीडिया छोड़ इलेक्ट्रोनिक मीडिया में अपने करियर की शुरुआत 2004 में इंडिया टीवी से की थी।
नीरज दीवान की तरह डॉ. संदीप भी हिंदी ब्लॉग जगत से जुड़े हैं। इंडिया टीवी के अच्छे और बुरे वक्त के दोनों साथी रहे हैं। इंडिया टीवी को नंबर 1 बनाने में रिसर्च डिपार्टमेन्ट के दोनों दिग्गजों का बड़ा हाथ रहा है। आईआईएमसी के प्रोडक्ट डॉ. संदीप ने अपने दस साल के करियर में सबसे ज्यादा सेवाएं इंडिया टीवी को दी हैँ। हालांकि बीच में वे एक साल एनडीटीवी में भी रहे। लेकिन नीरज दीवान के जाने के बाद जय-वीरू की यह जोड़ी टूट गई और अटकलें लगाई जाने लगी की डॉ. संदीप भी चैनल छोड़ देंगे। ख़बरों के मुताबिक डॉ. संदीप मई के मध्य में इंडिया टीवी को अलविदा कर रहे हैं। हालांकि वे कहां जा रहे हैं इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं। इंडिया टीवी का प्रबंधन डॉ. संदीप को रोकने की कोशिश कर रहा है फिलहाल वे रुकने को तैयार नहीं हैं।
मीडिया से जुड़ी सूचनाएं भड़ास तक आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. सूचना देने वाले के नाम का खुलासा किसी भी कीमत पर नहीं किया जाता है.





