मौर्य टीवी के चैनल हेड मनीष झा ने चैनल से निकाले गए लोगों में मानुषी दीपक का भी नाम लिया है जबकि मानुषी दीपक का कहना है कि मनीष झा गलत बोल रहे हैं. मानुषी के मुताबिक- ''मैं मौर्य टीवी में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं. मैंने मौर्य टीवी जनवरी 2009 में ज्वाइन किया था. कुछ नए काम और प्रोजेक्ट हाथ में होने के कारण मैंने मौर्य टीवी से इस्तीफा दे दिया. बाद में भड़ास4मीडिया के जरिए पता चला कि मनीष झा ने मेरा नाम उन लोगों की लिस्ट में रखा है जिन लोगों को चैनल से निकाला गया. यह पढ़कर मैं बहुत आहत हुई. मेरे इस्तीफा देने के बाद संस्थान ने मुझे रिलीविंग लेटर भी दे रखा है.''





