अमर उजाला, महाराजगंज से खबर है कि ब्यूरो इंचार्ज धीरज पांडेय का तबादला बस्ती के लिए कर दिया गया है. उन्हें बस्ती में भी ब्यूरो इंचार्ज बनाया गया है. अब तक बस्ती में अमर उजाला की जिम्मेदारी देख रहे वीरेंद्र पांडेय यही सेकेंडमैन की भूमिका में रहेंगे. वीरेंद्र की रिपोर्टिंग धीरज पांडेय को होगी. धीरज की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. महाराजगंज में अमर उजाला को टॉप पर पहुंचाने का श्रेय धीरज और उनकी टीम को ही जाता है.
धीरज की जगह महाराजगंज में किसी को अभी भेजा नहीं गया है. यहां पर सेकेंड मैन की भूमिका निभा रहे विनोद राव को फिलहाल जिम्मेदारी सौंपी गई है. संभावना है कि अगले कुछ दिनों में महाराजगंज में किसी नए ब्यूरोचीफ की नियुक्ति की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव बस्ती में वीरेंद्र पांडेय की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किया गया है.





