अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि विवेक त्यागी का तबादला गोरखपुर के लिए कर दिया गया है. वे जूनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. विवेक को गोरखपुर में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौपी गई है. वे लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं.
दैनिक भास्कर, हिसार से खबर है कि मुकेश तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने अपनी नई पारी अमर उजाला, गोरखपुर के साथ शुरू की है. इन्हें यहां पर जूनियर सब एडिटर बनाया गया है. मुकेश को भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संभावना जताई जा रही है कि विवेक या मुकेश में से किसी को महाराजगंज का प्रभारी भी बनाया जा सकता है, क्योंकि अब तक महाराजगंज में ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी निभा रहे धीरेंद्र पांडेय को बस्ती भेज दिया गया है.
हिंदुस्तान, चंदौली से खबर है कि नियामताबाद प्रतिनिधि विनोद पाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें जनसंदेश टाइम्स में भी नियामताबाद का प्रतिनिधि बनाया गया है. विनोद इसके पहले भी न्यायाधीश समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





