Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आखिरकार सब्र टूटा, लड़की ने छेड़खानी करने वाले एक लड़के को घोंपा चाकू

पटना। लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों को लिए बुरी खबर है। बिहार की राजधानी पटना जिले में मनचलों की छेड़खानी से परेशान लड़की ने छेड़खानी करने वाले एक लड़के को चाकू मारकर घालय कर दिया है। खून से लथपथ लड़के ने भी अपने बचाव में चाकू घोंपने वाली लड़की पर बेल्ट से हमला किया, जिसमें वह मामूली रूप से जख्मी हो गई। घायल अवस्था में लड़के को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अभी किसी भी तरफ से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पटना से आसपास के इलाकों में चलने वाली लोकल ट्रेनों में रोजाना मनचलों का समूह चलता है, जो सफर करने वाली छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी दानापुर-मोकामा ईएमयू में मनचले छात्राओं को परेशान कर रहे थे। एक लड़का एक छात्रा को लगातार कई दिनों से परेशान कर रहा था। बाढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही लड़कियां उतर गईं और लड़कों के उतरने का इंतजार करने लगीं। मौका पाकर एक छात्रा ने अबोध नामक लड़के पर चाकू से वार कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई।

यह सब देख लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले अन्य लफंगे भाग निकले। छात्रओं का तेवर देख किसी ने अबोध को बचाने की कोशिश तक नहीं की। इस बीच हमला करने के बाद लड़कियां भी वहां से चलती बनीं। माहौल शांत होने के बाद दोस्तों ने अबोध को उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस बारे में रेल थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...