Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

देवरिया जेल में तैनात जेलर को मिली हत्या की धमकी, पुलिस सुरक्षा में लगी

यूपी के देवरिया जिला जेल में एक सप्ताह पूर्व ही तैनात हुए जेलर समर बहादुर सिंह को अपराधियों ने हत्या करने की धमकी दी है। धमकी से भयभीत जेलर ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से मिलकर अपने जान माल की सुरक्षा की मांग की है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेलर की सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है।

यूपी के देवरिया जिला जेल में एक सप्ताह पूर्व ही तैनात हुए जेलर समर बहादुर सिंह को अपराधियों ने हत्या करने की धमकी दी है। धमकी से भयभीत जेलर ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से मिलकर अपने जान माल की सुरक्षा की मांग की है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेलर की सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 2 मई (गुरूवार) को ही जेलर समर बहादुर सिंह गोरखपुर जिला जेल से स्थानान्तरित होकर देवरिया जेल में तैनात हुए है। उनको तैनात हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि अपराधियों से उन्हे धमकी मिल गई। धमकी दिये जाने की बात का खुलासा आजमगढ़ जिले की पुलिस ने किया है। आजमगढ़ की पुलिस की बातों पर विश्वास करें तो वहां की पुलिस ने गोरखपुर के एक बदमाश ने हत्या किए जाने की बाबत एक शूटर से बात चीत की है। जिसे कुछ पुलिसकर्मियों ने सुन लिया।

जेलर समर बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि उन्होंने जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी धमकी के बाबत सूचित कर दिया है। जेलर श्री सिंह ने आशंका जताई है कि गोरखपुर में तैनाती के दौरान आजमगढ़ जेल से गोरखपुर जेल में स्थानान्तरित किए गए कुछ बदमाशों की गैर कानूनी गतिविधियों पर उन्होंने प्रतिबन्ध लगा दिया था। सम्भवतः इसी वजह से उन्हें बदमाशों ने धमकी देने का काम किया है।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...