महुआ न्यूज के प्रोग्रामिंग हेड विकास मिश्र को यूपी-उत्तराखंड के लिए नए लांच हुए रीजनल चैनल महुआ न्यूज यूपी-उत्तराखंड का चैनल हेड बना दिया गया है. इस बाबत राणा यशवंत की तरफ से एक आंतरिक मेल जारी कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक अब प्रोग्रामिंग हेड का काम देवांशु झा देखेंगे. देवांशु इससे पहले सीएनईबी में थे और अच्छे स्क्रिप्ट राइटर माने जाते हैं.
अनुराग त्रिपाठी पोलिटिकल हेड के रूप में काम देखेंगे. वे दो महीने लखनऊ में रहेंगे. यूपी चैनल के एसाइनमेंट हेड संजय सिंह बने रहेंगे.
यूपी के चैनल हेड विकास मिश्र का प्रिंट और इलेक्ट्रामिक मीडिया में लंबा अनुभव है. उन्होंने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे अखबारों में लंबे समय तक काम किया. वे आजतक, आईबीएन7, न्यूज24 जैसे चैनलों में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. मूल रूप से गोरखपुर के निवासी विकास मिश्र ने आईआईएमसी से पत्रकारिता की डिग्री ली. सरल, सहज व्यवहार वाले विकास मिश्र को स्क्रिप्ट का धुरंधर माना जाता है. उनके बनाए कई प्रोग्राम कई चैनलों में बेहद चर्चित और टीआरपीदायी रहे. चैनल हेड बनाए जाने पर विकास को कई लोगों ने फोन कर बधाई दी.
भड़ास पर विकास के कई लेख संस्मरण आदि प्रकाशित हो चुके हैं. इन्हें पढ़ने के लिए क्लिक करें- हमने अपनी टीम से टामी को बर्खास्त कर दिया






