Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दीपक चौरसिया की फिर से हुई सर्जरी, इंडिया न्यूज की सेहत भी गिरी

इंडिया न्यूज के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया सर्जरी के बाद काम पर जल्दबाजी में लौट तो आए लेकिन इसका नतीजा बुरा रहा. सूत्रों के मुताबिक सर्जरी के बाद हड्डी को डाक्टरों ने ओरीजनल जगह पर सेट कर दिया था लेकिन दीपक की जल्दबादी के कारण वह हड्डी फिर खिसक गई. इस कारण उनका दुबारा आपरेशन करना पड़ा. डाक्टरों ने साफ कह दिया है कि अगर अबकी कंप्लीट रेस्ट नहीं किया तो हड्डी कभी सेट न होगी, परमानेंट दिक्कत हो जाएगी.

इंडिया न्यूज के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया सर्जरी के बाद काम पर जल्दबाजी में लौट तो आए लेकिन इसका नतीजा बुरा रहा. सूत्रों के मुताबिक सर्जरी के बाद हड्डी को डाक्टरों ने ओरीजनल जगह पर सेट कर दिया था लेकिन दीपक की जल्दबादी के कारण वह हड्डी फिर खिसक गई. इस कारण उनका दुबारा आपरेशन करना पड़ा. डाक्टरों ने साफ कह दिया है कि अगर अबकी कंप्लीट रेस्ट नहीं किया तो हड्डी कभी सेट न होगी, परमानेंट दिक्कत हो जाएगी.

इसी कारण दीपक चौरसिया चैनल से दूर पूरी तरह आराम फरमा रहे हैं. दीपक के चैनल से दूर रहने के कारण इंडिया न्यूज की टीआरपी में गिरावट आने लगी है. चैनल फिर से पहले जैसा होने लगा है. चैनल के कंटेंट को लेकर चर्चा भी कम होने लगी है.

उधर, दीपक के चैनल से दूर रहने के बाद चैनल के अनप्रोफेशनल मैनेजमेंट का चैनल के रुटीन के कामकाज में दखलंदाजी भी काफी बढ़ गया है. इस सबके कारण तेजी से शिखर की ओर जा रहा है चैनल फिर से धड़ाम होता दिख रहा है. कहा जा सकता है कि दीपक चौरसिया की खराब सेहत का असर दीपक चौरसिया पर कम, इंडिया न्यूज पर ज्यादा पड़ रहा है. देखना है कि दीपक अब कब फिर से चैनल में सक्रिय हो पाते हैं.

उल्लेखनीय है कि इंदौर हवाई अड्डे पर 28 मार्च को एक दुर्घटना के बाद से वो दीपक चौरसिया टीवी पर नहीं दिख रहे थे. दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में उनकी सर्जरी हुई थी. अस्पताल से छूटने के हफ्ते भर के अंदर ही दीपक ने आराम और काम दोनों एक साथ करना शुरू कर दिया. दीपक ने सर्जरी के बाद कायम दर्द को दरकिनार करते हुए घर से ही कुछ कार्यक्रम में हिस्सा लेने का फैसला किया. दीपक से डॉक्टरों ने फील्ड में उतरने के लिए दो-तीन हफ्ते और आराम करने को कहा था.

तब तक के लिए दीपक के घर को ही मिनी स्टूडियो में बदला गया. पर दीपक की अतिसक्रियता का असर सर्जरी पर पड़ा और उनकी हड्डी फिर से खिसक गई. अब डाक्टरों के सख्त निर्देश के कारण दीपक अपने घर पर पूरी तरह आराम कर रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्हें फिर से एक्टिव होने में महीनों का वक्त लग सकता है. इस बीच, इंडिया न्यूज पर दीपक के न दिखने के कारण मीडिया मार्केट में दीपक को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...