सिंगरौली से खबर है कि जीएस एटवाल रिलायंत कोल ब्लॉक मुहेर कंपनी के कर्मचारियों ने बदसलूकी की तथा उनके कैमरे, पैसे भी लूट लिए. पीडित मीडियाकर्मियों ने पुलिस से शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में देवेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि वे तथा उनके साथी अनिल कुमार एवं संजय पांडेय किसी खबर के सिलसिले में जब उक्त कंपनी के अंदर पहुंचे तो पहले वहां के एक अधिकारी ने उन लोगों से बात करने की बजाय बाहर निकाल दिया.
देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि जब वे लोग वापस लौटने लगे तो गेट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तथा एचआर विकास श्रीवास्तव ने इन लोगों के साथ बदतमीजी करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया था इन लोगों के पास मौजूद लगभग 14000 रुपये, कैमरे तथा अन्य सामान लूट लिया. साथ ही इन लोगों ने धमकी भी दी कि जो करना है कर लो पुलिस, कलेक्टर और मुख्यमंत्री हमलोगों की जेब में रहते हैं.






