नेशनल दुनिया से खबर है कि फीचर एडिटर मानसी ने इस्तीफा दे दिया है. प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मानसी नेशनल दुनिया की लांचिंग के समय से ही अखबार से जुड़ी हुई थीं. मानसी को आलोक मेहता का नजदीकी माना जाता था. वे आलोक मेहता के नेतृत्व में लांच हुए नईदुनिया टीम में भी शामिल थीं. मानसी अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. नेशनल दुनिया से आलोक मेहता के जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मानसी भी इस्तीफा दे सकती हैं.





