: अपडेट : साधना न्यूज से खबर आ रही है कि वरिष्ठ पत्रकार तथा ग्रुप एडिटर एसएन विनोद ने इस्तीफा नहीं दिया है. वे अभी भी साधना न्यूज के ग्रुप एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि वे कई लोगों के भ्रष्टाचार की जांच करा रहे हैं. समझा जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वे इस्तीफा जैसा कोई निर्णय लेंगे. एसएन विनोद ने भी अपने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है.
अंशुमान त्रिपाठी ने साधना में एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. इसके पहले वे पी7 न्यूज में एईपी के पद पर कार्यरत थे.





