अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि प्रदीप श्रीवास्तव ने ज्वाइन कर लिया है. उनका तबादला पिछले दिनों ही गोरखपुर से मुरादाबाद के लिए किया गया था. वे इसके पहले भी मुरादाबाद में काम कर चुके हैं. प्रदीप श्रीवास्तव गोरखपुर में सिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे. मुरादाबाद में उन्हें प्रादेशिक डेस्क का प्रभारी बनाया गया है.
न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि प्रभाकर वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले सात महीने से न्यूज एक्सप्रेस से जुड़े हुए थे. प्रभाकर अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पर माना जा रहा है कि जल्द ही किसी दूसरे मीडिया हाउस से जुड़ने जा रहे हैं.





