लखनऊ से जल्द प्रकाशित होने जा रहे हिंदी दैनिक कैनविज टाइम्स से तीन लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. हिंदुस्तान, हरिद्वार से इस्तीफा देकर विश्वनाथ मिश्र, जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ से इस्तीफा देकर जसवंत सोनकर और जनकदम से इस्तीफा देकर दीप चक्रवर्ती ने कैनविज टाइम्स ज्वाइन किया है.
आकाशवाणी में न्यूज एंकर के तौर पर काम कर रहे नरेश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी साधना न्यूज के साथ शुरू की है. जहां पर उन्हें एमपी-सीजी चैनल में प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से करने वाले नरेश सीएमएस मीडिया लैब को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
डे एंड नाइट न्यूज, चंडीगढ़ से खबर है कि मोहित रावत ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर पैनल प्रोड्यूसर थे. मोहित ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. वे इंडिया न्यूज राजस्थान को अपनी सेवाएं देंगे. उन्हें यहां भी पैनल पर लाया गया है.





