दोस्तों, जैसा कि आपको मालूम है वरिष्ठ पत्रकार गंगेश श्रीवास्तव का सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। पटना हिन्दुस्तान में मुख्य उप संपादक रहे गंगेश के परिवार में अब सिर्फ बूढ़ी मां, पत्नी आशा देवी, तीन बच्चियां शिवांगी (12), शिवानी (10) और सुहानी (10) ही हैं। हादसे में घायल पत्नी और बच्ची की हालत अब भी ठीक नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार पत्नी को हाथ में राड डालना होगा और सिर में लगी भीतरी चोट का इलाज करना होगा।
बच्ची के सिर में भी भीतरी चोट लगी है। आज पता चला कि बच्ची के पीठ में भी दिक्कत है। सिटी स्कैन कराया गया है। रिपोर्ट शाम तक मिल जाएगी। देवरिया के सदर अस्पताल में अब दोनों का आपरेशन और इलाज संभव नहीं है। किसी निजी अस्पताल या किसी बड़े सरकारी अस्पताल में रेफर करने की भी तैयारी चल रही है। हो सकता है लखनऊ, गोरखपुर या वाराणसी ले जाना पड़े।
गंगेश के दूर के रिश्तेदार और हिन्दुस्तान के अलावा अन्य अखबारों के साथी पत्रकार अस्पताल में पूरी मदद में लगे हुए हैं। हिन्दुस्तान पटना ने अपनी तरफ से गंगेश के एक साथी को कुछ रुपये लेकर भेजा भी है। अगर पत्नी और बच्ची को रेफर किया जाता है तो बहुत ज्यादा रुपयों की जरूरत होगी। अगर आप गंगेश के परिवार की मदद करना चाहते हैं तो उनकी पत्नी आशा देवी के पंजाब नेशनल बैंक स्थित खाते में मदद भेज सकते हैं। डिटेल्स नीचे हैं।
Asha srivastava
a/c : 1973000101005555
Punjab National Bank, Pthardeva
Ifc code : PUNBO197300






