नेशनल दुनिया, फरीदाबाद में कार्यरत फोटोग्राफर जोगिन्दर शर्मा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा किये जा रहे हंगामे के दौरान पटरी पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के समय वह हंगामे की फोटो खींच रहे थे। जोगिन्दर को उपचार के लिए बीके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, चिकत्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी हॉस्पिटल में रेफ़र कर दिया। अब सबकी नजर इस पर लगी हैं कि नेशनल दुनिया मैनेजमेंट उनको मेडीक्लेम का लाभ या कोई आर्थिक मदद देता है या नहीं?






