दैनिक जागरण, जम्मू से खबर है अरुण चौधरी को नोएडा बुलाया जा रहा है. वे न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे. अरुण नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. वे पिछले चार सालों से जम्मू में अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अरुण की रिपोर्टिंग सेंट्रल डेस्क इंचार्ज राजीव सचान को होगी.
दैनिक जागरण, उधमपुर से खबर है कि संतोष ठाकुर को दिल्ली बुलाया जा रहा है. संतोष चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. वे पिछल सात सालों से उधमपुर में कार्यरत थे. संतोष को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ और बदलाव किए जा सकते हैं.





