Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

चर्चा है कि दैनिक जागरण, लखनऊ को ‘बॉय’ बोलने जा रहे हैं नदीम!

: (कानाफूसी) : लखनऊ में चर्चा है कि दैनिक जागरण के स्टेट ब्यूरो चीफ नदीम इस अखबार से अपना बीस साल पुराना नाता तोडऩे जा रहे है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही अपना इस्तीफा संस्थान को सौंप देंगे। उनका एक बड़े मीडिया संस्थान के साथ बड़े पद के लिए बात तय होने की बात कही जा रही है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि इसी हफ्ते उनकी वहां ज्वाईनिंग हो सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

अगर ऐसा हुआ तो यह घटनाक्रम दैनिक जागरण के लिए दोहरा झटका साबित होगा। नदीम सिर्फ ब्यूरो चीफ ही नहीं हैं बल्कि उनकी गिनती इस अखबार के चुनिंदा निष्ठावान लोगों में होती है। अपना पत्रकारीय जीवन दैनिक जागरण से शुरू करने के बाद लगातार वह इसी अखबार से जुड़े रहे। बीस सालों में उनका सफर ट्रेनी से स्टेट ब्यूरो चीफ तक पहुंचा। जागरण के लिए दूसरा झटका यह है कि नदीम का इस्तीफा ऐसे समय होने जा रहा है कि जब देश के सबसे बड़े राज्य में दैनिक जागरण लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रहा था लेकिन उसका कमांडर ही सेना से अलग हो गया। नदीम से इस सम्बंध में जब उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस करके भड़ास की तरफ से जानकारी मांगी गई तो उनका कोई जवाब नहीं आया। हालांकि उनके करीबी लोगों ने उनके जागरण छोड़ने की तैयारी की पुष्‍टि की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...