सहारा से एक बड़ी जानकारी मिली है कि स्वतंत्र मिश्रा का नाम अखबार की प्रिंटलाइन से हटा दिया गया है. सहारा मीडिया और एंटरटेनमेंट हेड संदीप वाधवा का नाम प्रिंट लाइन में डाल दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्र मिश्रा का इस्तीफा प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है. उसी के तहत यह कदम उठाया गया है.
स्वतंत्र मिश्रा सहारा में लंबे समय से कार्यरत थे. हाल-फिलहाल वह सहार समय यूपी उत्तराखंड न्यूज चैनल के हेड थे. क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण में स्वतंत्र मिश्रा का नाम आने के बाद प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच के बाद स्वतंत्र मिश्रा को कार्यमुक्त करने का फैसला लिया. सहारा से मिश्रा के लंबे समय से जुड़ाव को देखते हुए उनका एक्जिट शांतिपूर्वक और सम्मान के साथ किया गया है. उधर, कुछ लोगों का कहना है कि सहारा प्रबंधन ने स्वतंत्र मिश्रा को कुछ समय तक चुप रहते हुए लो प्राफइल में पड़े रहने को कहा है. सही वक्त पर उन्हें फिर से सहारा के साथ एक्टिव किया जा सकता है.





