Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

दो पत्रकारों की मेहनत रंग लाई, मुंबई में यूपी भवन का उद्घाटन करेंगे अखिलेश

 मुंबई : पिछले कई वर्षों से उद्घाटन की राह देख रहा नवी मुंबई वाशी स्थित पांच सितारा उत्तर प्रदेश भवन का उदघाटन २३ मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों किये जाने की जानकरी सपा के तरफ से दिया गया है। इस भवन के उद्घाटन की तारीख घोषित होते ही नवी मुंबई में कार्यरत नवभारत के राजित यादव और हमारा महानगर के नागमणि पाण्डेय की प्रशंसा नागरिकों द्वारा की जा रहा है।

 मुंबई : पिछले कई वर्षों से उद्घाटन की राह देख रहा नवी मुंबई वाशी स्थित पांच सितारा उत्तर प्रदेश भवन का उदघाटन २३ मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों किये जाने की जानकरी सपा के तरफ से दिया गया है। इस भवन के उद्घाटन की तारीख घोषित होते ही नवी मुंबई में कार्यरत नवभारत के राजित यादव और हमारा महानगर के नागमणि पाण्डेय की प्रशंसा नागरिकों द्वारा की जा रहा है।

२१वीं सदी की शहर नवी मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र ,एशिया का सबसे बड़ा थोक मंडी, शैक्षिणक संस्थाए, जेएनपीटी आदि होने के कारण इस शहर से सभी राज्यों का सम्बन्ध जुड़ा हुआ है। इस के लिए सभी राज्यों के लोग इस शहर में कार्य या उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थी बड़े पैमाने पर नवी मुंबई के तरफ आ रहे हैं। इस को देखते हुए मुंबई के पास नवी मुंबई शहर का निर्माण करने वाली संस्था सिडको के तरफ से सभी राज्यों को अपना खुद का भवन (गेस्ट हॉउस ) बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे मंजूर करते हुए वाशी रेले स्टेशन के पास सभी राज्यों को भूखंड उपलब्ध करा दिया गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को भी वाशी सेक्टर ३० ए में भूखंड उपलब्ध करा कर दिया गया था। जिस में उत्तर प्रदेश भवन के लिए दिए गए भूखंड पर भवन का निर्माण करने के लिए जनवरी २००४ में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायापति के अध्यक्षता में बसपा सुप्रीमो स्व. कांशीराम के हाथों शिलान्याश किया गया था।

इस दौरान आश्वासन दिया गया था कि उत्तर प्रदेश भवन का कार्य वर्ष २०११ में पूरा पूरा हो जायेगा। मात्र राजकीय षडयंत्र का शिकार उत्तर प्रदेश भवन को निर्माण होने में १६ वर्ष पूरे हो गए है। इस के लिए लगभग २० करोड़ रुपये खर्च कर इस भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन के निर्माण में हो रही राजकीय षडयंत्र की खबर नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार राजित यादव और हमारा महानगर के नागमणि पाण्डेय द्वारा लगातार प्रकाशित कर सामने लाया गया। और इस के निर्माण में हो रही देरी की खबर भी पिछले कई वर्षों से लगातार प्रकाशित किया जा रहा था। यहां तक की बसपा सुप्रीमो मायावती पूरी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने के बाद पहली सभा मुंबई में लिया था, उस दिन हमारा महानगर में नवी मुंबई से नागमणि पाण्डेय ने प्रकाशित किया था। इस खबर का असर ये हुआ कि मायावती मुंबई पहुंचने पर इस की जानकारी बसपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विलास गरुड़ ने मायावती को देते हुए हमारा महानगर की कापी दिखाया था। जिस के बाद मायावती ने तुरंत अपनी एक टीम  भेजकर इस भवन के कार्य का जायजा लिया और शिलान्यास के बाद से इस भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया।

इस के साथ ही उत्तर भारतीय महासंघ के नवी मुंबई अध्यक्ष स्व. सुरेन्द्र मिश्रा ने भी कई बार इस की सूचना उत्तर प्रदेश सरकार को देते हुए इस भवन का निर्माण करने की मांग किया था, जिस के बाद अब इस भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ है और अब इस भवन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुखमंत्री अखिलेश यादव के हाथों किया जाने वाला है। २३ मई को इस का उद्घाटन समारोह में सपा के मुंबई अध्यक्ष अबू आजमी सहित उत्तर प्रदेश के मंत्री उपस्थित रहने की जानकारी सपा रईस शेख ने दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...