Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

केवट की बिटिया की शादी में उमाभारती ने भेजा चांदी का मुकुट

इलाहाबाद। राम केवट संवाद स्थली के रूप में विख्यात श्रृंग्वेरपुरधाम में नाव चलाकर जीवनयापन करने वाले केवट समुदाय के गरीब परिवार पर भाजपा नेता उमाभारती की कृपा बरसी है। यहां के केवट अमृत लाल निषाद की बिटिया की शादी में भाजपा की फायरब्रांड नेता के चांदी का मुकुट बतौर गिफ्ट शामिल होगा।

इलाहाबाद। राम केवट संवाद स्थली के रूप में विख्यात श्रृंग्वेरपुरधाम में नाव चलाकर जीवनयापन करने वाले केवट समुदाय के गरीब परिवार पर भाजपा नेता उमाभारती की कृपा बरसी है। यहां के केवट अमृत लाल निषाद की बिटिया की शादी में भाजपा की फायरब्रांड नेता के चांदी का मुकुट बतौर गिफ्ट शामिल होगा।

पिछले साल श्रृंग्वेरपुर से निर्मल गंगा अविरल गंगा शुरू करने आईं भाजपा की राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को अमृतलाल निशाष ने ही अपनी नाव से ले जाकर गंगा विहार (भ्रमण) कराया था। तब नाव से उतरते हुए उमाभारती ने जब अमृतलाल को बतौर पारिश्रमिक उन्हें कुछ रुपए देने चाहे तो अमृतलाल ने अपने दोनों हाथ जोड़ गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस की चौपाई दुहराते हुए कहा था- ‘नाथ न उतराई चहौं।’

अब करीब सालभर बाद अमृतलाल निषाद की बिटिया की शादी पड़ी तो उन्होंने उमाभारती को भी न्यौता भेजा। उधर, सुश्री भारती ने शादी के उपहार में चांदी का मुकुट कोरियर से पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय को भेजते हुए साथ में चिट्ठी भी भेजी है, जिसमें उन्हें अमृतलाल निषाद को गिफ्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। श्री पांडेय ने बताया कि 15 मई को दोपहर ग्यारह बजे पार्टी के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमृतलाल निषाद को श्रृंग्वेरपुर में उमाभारती का भेजा गिफ्ट सौंपा जाएगा।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...