Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पाक जायरीन का जत्था नहीं आएगा गरीब नवाज के उर्स में

गरीब नवाज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में इस दफा पाक जायरीन का जत्था नहीं आएगा। भारतीय सैनिकों के सिर काट ले जाने और सरबजीत सिंह की जेल में हत्या को लेकर अजमेर में कुछ हिन्दुवादी संगठनों के विरोध के चलते भारत सरकार ने पाक जायरीन को भारत आने की अनुमति नहीं दी है।

गरीब नवाज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में इस दफा पाक जायरीन का जत्था नहीं आएगा। भारतीय सैनिकों के सिर काट ले जाने और सरबजीत सिंह की जेल में हत्या को लेकर अजमेर में कुछ हिन्दुवादी संगठनों के विरोध के चलते भारत सरकार ने पाक जायरीन को भारत आने की अनुमति नहीं दी है।

हर उर्स में पाकिस्तान से करीब सौ सवा सौ पुरुष जायरीन भारत सरकार के खास मेहमान बनकर जियारत के लिए अजमेर आते हैं। अटारी से उनके लिए स्पेशल ट्रेन चलती है जो आईबी और विशेष सुरक्षा बलों की निगरानी में दिल्ली होते हुए अजमेर आती है। यहां अमूमन वे तीन-चार दिन ठहरते हैं तब तक ट्रेन विशेष सुरक्षा निगरानी में रहती है। उन्हें एक सरकारी स्कूल में ठहराया जाता है। कलेक्टर समेत राज्य के कई अफसर उनकी तीमारदारी में रहते हैं। यह और बात है कि वे नियम तोड़ने में चूक नहीं करते और जत्थे में से एकाध पाक नागरिक वीजा का उल्लंघन करते हुए कहीं और घूमने चल देता है। अजमेर नगर निगम और नगर विकास न्यास उनके सम्मान में भोज देता है और अभिनंदन करता है।

भारत सरकार इस साल भी उनकी ऐसी ही मेहमान नवाजी के लिए पलक पांवडे़ बिछाए बैठी थी परंतु अजमेर के कुछ हिन्दुवादी संगठनों ने सरबजीत सिंह की हत्या और भारतीय सैनिकों के सिर काट ले जाने के मुद्दे को उठाते हुए पाक जायरीन के आने पर उनके विरोध का ऐलान किया। शहर में जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रशासन ने एक और तो उनके लिए सारी तैयारियां कर ली दूसरी ओर अपने मंत्रियों-अफसरों के जरिए आंदोलन को खत्म कराने की भी कोशिशें जारी रखी। अंततः सुरक्षा कारणों की आड़ लेकर पाकिस्तान को जायरीन नहीं भेजने का निर्णय सुना दिया।

हालांकि भारत सरकार के इस फैसले को लेकर दरगाह से जुडे़ कुछ लोग और बांग्लादेश से आए जायरीन इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि यह ख्वाजा का दरबार है, यहां आने से किसी को रोका जाना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक सियासत को धर्म से अलग रखा जाना चाहिए। उनकी समझ में संभवत: सरबजीत और भारतीय सैनिकों का मुद्दा शहादत नहीं सियासत है।

अजमेर से राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट. राजेंद्र जी से संपर्क  09549155160 या 09829270160 या [email protected] के जरिए कर सकते हैं. राजेंद्र हाड़ा करीब दो दशक तक सक्रिय पत्रकारिता में रहे. अब पूर्णकालिक वकील हैं. यदा-कदा लेखन भी करते हैं. लॉ और जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स को पढ़ा भी रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...