लखनऊ : दैनिक जागरण से बीस साल पुराना नाता तोड़ने वाले यूपी स्टेट ब्यूरो चीफ नदीम नवभारत टाइम्स के असिस्टेंट एडीटर हो गए हैं। नभाटा प्रबंधन ने उन्हें सुधीर मिश्रा के संग लखनऊ से अपना संस्करण शुरू करने का जिम्मा सौंपा है। सुधीर मिश्र की नियुक्ति नभाटा में बतौर स्थानीय सम्पादक हुई है। वह भी दैनिक जागरण प्रोडेक्ट हैं। हालांकि मौजूदा समय वह भास्कर में थे, वहीं से नभाटा ने उन्हें लिया है। नभाटा का लखनऊ संस्करण अगस्त महीने से शुरू होने की सम्भावना है।
नदीम ने आज सबेरे अपना इस्तीफा दैनिक जागरण प्रबंधन का सौंप दिया लेकिन अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। प्रबंधन उनसे जानना चाहता है कि वह क्यों जागरण छोड़ रहे हैं। जागरण प्रबंधन को इस्तीफा सौंपने की पुष्टि खुद नदीम ने कर दी है।






