नक्षत्र न्यूज, रांची से खबर है कि सुभाष शेखर ने इस्तीफा दे दिया है. वे चैनल की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. सुभाष अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नक्षत्र न्यूज से एक साथ नौ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
हिंदुस्तान, कानपुर से खबर है कि यहां से दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. दोनों लोग अपनी नई पारी के न्यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. यहां से सीनियर सब एडिटर दुर्गेश चौहान तथा सब एडिटर पुरुषोत्तम द्विवेदी ने इस्तीफा दिया है.





