समाचार प्लस राजस्थान से खबर है कि आधा दर्जन लोगों ने चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. एसाइनमेंट में चार लोगों ने तथा एमसीआर में दो लोगों ने ज्वाइन किया है. एमसीआर में सुरेंद्र सिंह को एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. वे सीएनईबी से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे हैं. उनके साथ यतीन ने भी एमसीआर एक्जीक्यूटिव के पद पर ज्वाइन किया है. वे इसके पहले कात्यायनी में कार्यरत थे.
टाइम्स नाऊ से इस्तीफा निशांत गोयल ने समाचार प्लस राजस्थान ज्वाइन किया है. उन्हें एसाइनमेंट पर एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. ओम प्रकाश ने भी अपनी नई पारी समाचार प्लस से शुरू की है. वे इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर यहां आए हें. उन्हें एसाइनमेंट पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. अंबेश श्रीवास्तव को भी एसाइनमेंट पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. इनके अलावा संदीप मिश्रा भी समाचार प्लस के साथ ट्रेनी के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. इसके पहले वे श्री न्यूज से जुड़े हुए थे.





