Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

b4m 5thbday : मैं 5वीं सालगिरह के मौके पर यशवंतजी को मुबारकवाद देता हूँ : ओम थानवी

जब मैं अमर सिंह के भ्रष्टाचार वाले टेप सुनना चाहता था, फौरन मुझे 'भड़ास4मीडिया' की शरण में जाना पड़ा। ऐसे ही राडिया कांड की रिकॉर्डिंग मुझे आसानी से 'भड़ास' पर मिल गयी। पिछले 5 वर्षों में 'भड़ास' ने लम्बा सफ़र तय कर लिया है। मीडिया में इतनी जगह बनाने में बरस लग जाते हैं, वह भी पर्याप्त साधन झोंकने के बावजूद।  जहाँ तक मुझे जानकारी है, यशवंत सिंह काफी समय तक अकेले ही इस उद्यम को स्थापित करने में जुटे रहे। उनका पोर्टल या वेब पत्रिका, कुछ भी नाम दें, हिंदी के मीडियाकर्मियों में अब अपनी अलग पहचान और जगह बना चुका है।

मेरे पुराने सहयोगी शम्भूनाथ शुक्ल ने बताया कि 'भड़ास' को रोज कोई 5 लाख लोग देखते हैं। यशवंत सिंह का कहना है कि प्रतिदिन नौ लाख से लेकर साढ़े बारह लाख तक हिट्स भड़ास4मीडिया के हिस्से में आती है. यह अपने आपमें एक उपलब्धि भरा आंकड़ा है। मुझे नहीं ख्याल पड़ता कि पहले मीडिया जगत की हलचल और मीडियाकर्मियों की आवाजाही को इतनी तवज्जो कहीं मिला करती होगी। इक्की-दुक्की पत्रिकाएं मीडिया को लेकर निकलती हैं, लेकिन उनमें आम मीडियाकर्मियों की गतिविधियों को कोई जगह नहीं मिल पाती। 'भड़ास' में यह जगह पर्याप्त होती है और निरंतर ये गतिविधियाँ अपडेट होती रहती हैं।

मैं 5वीं सालगिरह के मौके पर यशवंतजी को मुबारकवाद देता हूँ और उनकी  उत्तरोतर सफलता की कामना करता हूँ। यशवंत सिंह अच्छा गाते भी हैं। कितना अच्छा हो 5वीं सालगिरह के मौके पर अपनी बुलंद आवाज में कोई ओजस्वी कविता 'भड़ास' पर पोस्ट कर दें। 5वीं सालगिरह की अनुगूंज शब्दों में ही नहीं, स्वरों में भी दूर-दूर तक पहुंचनी चाहिए।

ओम थानवी

संपादक
जनसत्ता
हिंदी दैनिक

tag- b4m 5thbday

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...