एमके वेणु ने द हिंदू अखबार के साथ बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर नई पारी शुरू की है. वेणु फाइनेनशियल एक्सप्रेस के मैनेजिंग एडिटर रह चुके हैं. वे अगले महीने अखबार में ज्वाइन करेंगे और द हिंदू के एडिटर, सिद्धार्थ वर्दराजन को रिपोर्ट करेंगे. फाइनेंशियल एक्सप्रेस से पहले वे इकोनॉमिक्स टाइम्स में चीफ एडिटर के बतौर 12 वर्ष तक काम किया. उनका करियर कुल 30 वर्षों का है. वे हिन्दुस्तान टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया में भी काम कर चुके हैं.
एक अन्य जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विनीत जोशी पंजाब सरकार के असिस्टेंट मीडिया एडवाइजर बनाए गए हैं. विनीत जोशी बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. पिछले 25 वर्षों में वे पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय रह चुके हैं. जोशी पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए बतौर मीडिया इंचार्ज सेवाएं दे चुके हैं. 2006 में बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की भारत सुरक्षा रथ यात्रा के दौरान वे नेशनल मीडिया इंचार्ज थे.





