Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देहरादून में गैस एजेंसी संचालकों से वसूली करने वाले दो पत्रकार गिरफ्तार

देहरादून। एक चैनल की तरफ से घटतोली के नाम पर गैस एजेंसी संचालकों को ब्लैकमेल करने वाले दो पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों की तरफ से पुलिस प्रशासन पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा था। कुछ रोज पहले जेएनएन न्यूज चैनल के पत्रकारों ने अमनदीप गैस एजेंसी के कर्मचारियों का वाहन क्लेमनटाउन में उस समय रोक दिया था जब वह यहां होम डिलिवरी करने आये थे।

देहरादून। एक चैनल की तरफ से घटतोली के नाम पर गैस एजेंसी संचालकों को ब्लैकमेल करने वाले दो पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों की तरफ से पुलिस प्रशासन पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा था। कुछ रोज पहले जेएनएन न्यूज चैनल के पत्रकारों ने अमनदीप गैस एजेंसी के कर्मचारियों का वाहन क्लेमनटाउन में उस समय रोक दिया था जब वह यहां होम डिलिवरी करने आये थे।

आरोप है कि इन पत्रकारों ने कुछ सिलेंडरों को उतारकर उसमें से काफी गैस निकाल दी और गैस एजेंसी संचालकों को घटतोली के नाम पर ब्लैकमेल करने लगे किंतु इस दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा इनकी वीडियोग्राफी कर ली गई और पुलिस प्रशासन को बाकायदा इसकी शिकायत भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए डिलिवरी ठप्प करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी के आजाद कालोनी स्थित ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया जिसके बाद एक युवक को संदेह के आधर पर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ के आधर पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट व धमकी देने के आरोपी डा. प्रशांत व मुकेश सैनी को पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

घटतौली के नाम पर गैस एजेंसी संचालकों से ब्लैकमेलिंग करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन जब मीडिया इनकी कवरेज करने पटेलनगर थाने पहुंची तो यहां मौजूद एसएसआई विनोद गुसाईं ने इन आरोपियों की फोटो कराने से इंकार कर दिया। जब मामला एसपी सिटी व सीओ सदर के कानों में गूंजा तो उन्होंने थाना पुलिस को जमकर फटकार लगाई। पटेलनगर पुलिस ने इन आरोपियों पर पहले हल्की धराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसको लेकर गैस एजेंसी के संचालकों ने कड़ा ऐतराज भी जताया था।

विक्रम श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...