बिजनेस अखबार इकॉनामिक्स टाइम्स से खबर है कि यहां पर एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे रोहित सरन ने इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. वे ईटी से जुलाई 2010 से जुड़े थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. समझा जा रहा है कि वे अपना वेंचर लांच कर सकते हैं. वे इंडिया टुडे के बिजनेस मैगजीन बिजनेस टुडे को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक सन्मार्ग, रामगढ़ से खबर है कि जिला प्रमुख व्यास शर्मा, संजय शुक्ला, बसंत कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, ज्योति सिन्हा एवं अजीत कुमार सिंह ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. ये लोग वेतन न मिलने तथा संपादक के व्यवहार से नाराज चल रहे थे. इनमें से चार लोग हिंदुस्तान तथा दो प्रभात खबर से इस्तीफा देकर सन्मार्ग ज्वाइन किया था. खबर है कि सभी लोग रांची से जल्द लांच होने जा रहे नक्षत्र चैनल से नई पारी शुरू करने वाले हैं. नक्षत्र चैनल सन्मार्ग के पूर्व सम्पादक रजत गुप्ता लेकर आ रहे हैं.






