Vikas Mishra : भड़ास 4 मीडिया के पांच साल पूरे हो गए। यशवंत सिंह से हमारे रिश्ते के 10 साल भी पूरे हो गए। मेरठ दैनिक जागरण में हम लोगों की मुठभेड़ हुई थी। मैं सिटी रिपोर्टिंग इंचार्ज और यशवंत सिटी डेस्क इंचार्ज। यशवंत में एक आग थी, क्रियेटिविटी थी, जिसके हम सब कायल थे। साथ ही अक्खड़पन था, बिंदासपन था और जान हथेली पर रखकर चलने का माद्दा भी।
बहरहाल खट्टे-मीठे अनुभवों से भरा रिश्ता आगे बढ़ा और यहां तक पहुंचा। मैं तब भी नौकरी कर रहा था और आज भी कर रहा हूं। यशवंत सिंह ने अलग रास्ता चुना। आज यशवंत जिस मुकाम पर हैं जहां हजारों लोग उनके हौसले, साहस और जज्बे को सलाम करते हैं। हजारों लोग ऐसे भी होंगे, जो यशवंत को नापसंद करते होंगे, लेकिन यशवंत की सबसे बड़ी कामयाबी ये है कि अब उन्हें कोई नज़रअंदाज नहीं कर सकता।
आजतक के वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा के एफबी वॉल से साभार.
tag- b4m 5thbday