वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने साधना न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ग्रुप एडिटर के पद पर कार्यरत थे. खबर आ रही है कि वे सांई प्रसाद समूह के साथ संपादक (मीडिया कंसलटेंट) महाराष्ट्र के रूप में जुड़ने जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि न्यूज एक्सप्रेस की जिम्मेदारी देखने के अलावा एसएन विनोद महाराष्ट्र में समूह का मराठी रीजनल चैनल भी लांच कराएंगे. इसके अलावा इनके नेतृत्व में दो मैगजीनों को भी लांचिंग होगी, जिसमें एक हिंदी तथा दूसरा मराठी भाषी होगा.
एसएन विनोद देश के जाने माने पत्रकार हैं. प्रभात खबर के संस्थापक संपादक रह चुके विनोद लोकमत समाचार, इंडिया न्यूज, दैनिक 1957, राष्ट्र खबर, एसवन, साधना न्यूज समेत कई मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.





