अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि सौरभ श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे जनरल डेस्क पर कार्यरत थे. सौरभ अपनी नई पारी नवभारत टाइम्स से शुरू करने जा रहे हैं. सौरभ लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं. चर्चा है कि अमर उजाला से गोविंद पांडेय और ब्यूरो से मनीष श्रीवास्तव भी नवभारत टाइम्स से जुड़ सकते हैं. हालांकि इन दोनों लोगों के नवभारत से जुड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
नवभारत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान से भी कई लोग प्रबंधन के संपर्क में हैं. जल्द ही कई अखबारों से बड़ विकेट गिर सकते हैं.





