Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार गाजीमुराद की गोली मारकर हत्‍या

रूस में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले मीडिया पर हमलों का दौर थम नहीं रहा है। सरकारी भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले पत्रकारों की हत्या का सिलसिला जारी है। देश के उत्तर काकेशस इलाके में एक अखबार के संस्थापक की शुक्रवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। काकेशस के प्रांतीय गृह मंत्रालय ने बताया कि चेर्नोविक अखबार के संस्थापक गाजीमुराद कामालोव जब दगिस्तान प्रांत की राजधानी मखचकला स्थित अपने दफ्तर से आधी रात के समय घर जा रहे थे, तभी एक बंदूकधारी ने उन्हें गोली मार दी।

अस्पताल ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई। कामालोव के शरीर पर गोलियों के आठ घाव मिले हैं। अमेरिकी कमेटी टू प्रोटेक्ट जनर्लिस्ट्स ने कहा है कि चेर्नोविक के पत्रकारों को प्रांतीय प्रशासन में व्याप्‍त भ्रष्टाचार पर उनकी बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाना जाता था। पत्रकारों की इसी बेबाक शैली को लेकर प्रशासन जब तब उनकी राह में रोडे़ अटकाने की कोशिश करता था। रूस में व्लादिमीर पुतिन के वर्ष 2000 में देश की सत्ता संभालने के बाद से कुल मिलाकर 19 पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें सबसे चर्चित मामला पुतिन की धुर विरोधी माने जाने वाली पत्रकार अन्ना पोलित्कोवस्काया की 2006 में हुई हत्या का है। वह चेचेन युद्ध में मानवाधिकारों के हनन के मामले पर तत्कालिन राष्ट्रपति पुतिन की नीतियों की आलोचना करती थीं। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...