नवभारत टाइम्स के गुड़गांव कार्यालय में इस समय आयाराम-गयाराम जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी कड़ी एनबीटी की जिस टीम ने गुड़गांव में अखबार को रूतबा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, धीरे धीरे अखबार से निकल चुकी है। करीब चार माह पूर्व स्पोर्टस व हेल्थ रिपोर्टर अनिल भारद्वाज ने समाचार पत्र को किन्हीं कारणों से छोड़ दिया था। इसके बाद अब समाचार पत्र के तेजतर्रार रिपोर्टर दीपक आहूजा ने भी समाचार पत्र को बाय कह दिया है।
बताया जा रहा है कि दीपक आहूजा न्यूज चैनल खबरें अभी तक में ज्वाइन करने जा रहे हैं। अब टीम की संख्या पूरी करने के लिए एनबीटी अधिकारी अन्य समाचार पत्रों के रिपोर्टरों पर डोरे डाल रहे हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही! बताया जा रहा है कि अधिकारी रिपोर्टरों को लाने के लिए अपने जानकारों से दबाव बनवा रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि एनबीटी के नाम पर गुड़गांव से कोई भी रिपोर्टर ज्वॉइन करने को तैयार नहीं है।
खबर है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से चैनल वन के लिए रिपोर्टिंग करने वाले इसरार अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक अमर भारती अखबार के साथ शुरू की है। वे चैनल वन के साथ पिछले चार सालों से जुड़े हुए थे। वे अमर भारती में क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगे।





